शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
‛आरआरआर’ के ‛नाटू नाटू’ सॉन्ग ने ऑस्कर जीत कर रचा इतिहास
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
‛आरआरआर’ के ‛नाटू नाटू’ सॉन्ग ने ऑस्कर जीत कर रचा इतिहास

‛आरआरआर’ के ‛नाटू नाटू’ सॉन्ग ने ऑस्कर जीत कर रचा इतिहास

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

एसएस राजमौली की फिल्म आरआरआर ने भारत का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है।ऑस्कर की दौड़ में चल रहे नाटू नाटू सॉन्ग ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह सॉन्ग ऑस्कर 2023 के बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इस कैटेगरी में अवार्ड की दौड़ में 15 सॉन्ग शामिल थे लेकिन नाटू नाटू ने इन सब को पछाड़ते हुए ऑस्कर पर कब्जा जमा लिया। इस सॉन्ग के नॉमिनेट होने के साथ ही करोडों भारतीयों को एक उम्मीद बंधी थी और अमेरिका के लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित समारोह में नाटू नाटू ने ऑस्कर जीतकर विदेशी धरती पर भारत का परचम फहरा ही दिया। 


ऑस्कर 2023 में 2 ऑस्कर भारत के नाम

यह ऑस्कर भारत के लिए बहुत खास रहा।इसमें भारत ने 2 ऑस्कर अवार्ड अपने नाम कर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।पहले बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के लिए फिल्म ‛द एलीफैंट व्हिसपरर‘ (The Elephant Whisperer) को ऑस्कर मिला और अब फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’  को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर मिला।इस सॉन्ग को प्रेम रक्षित ने कोरियोग्राफ किया है।इसे चंद्रबोस ने लिखा है और राहुल सिपलीगंज और काल भैरव ने इस सॉन्ग को अपनी आवाज दी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें