शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
राजकुमार राव ने घुटने पर बैठकर किया पत्रलेखा को शादी के लिए प्रपोज, सोशल मीडिया वीडियो हुआ वायरल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
राजकुमार राव ने घुटने पर बैठकर किया पत्रलेखा को शादी के लिए प्रपोज, सोशल मीडिया वीडियो हुआ वायरल

राजकुमार राव ने घुटने पर बैठकर किया पत्रलेखा को शादी के लिए प्रपोज, सोशल मीडिया वीडियो हुआ वायरल

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के एक्टर राजकुमार राव गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी द ऑबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट, न्यू चंडीगढ़ में होगी। शनिवार को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक प्राइवेट सेरेमनी करके इंगेजमेंट कर ली, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं। साथ ही  सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजकुमार राव अपने घुटने पर बैठ कर पत्रलेखा को शादी के लिए प्रपोज करते देख रहे है।
राजकुमार ने घुटने पर बैठ कर किया पत्रलेखा को प्रपोज

विडियो में राजकुमार अपने  घुटनों पर बैठकर, हाथों में अंगूठी लिए पत्रलेखा को प्रपोज कर रहे हैं, "पत्रलेखा, मुझसे शादी करोगी?" जिस के बाद पत्रलेखा भी उनके सामने अपने घुटनों पर बैठ जाती हैं और बोलती हैं, "हां मैं करूंगी" फिर  राजकुमार को अंगूठी पहना देती हैं। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ  डांस करते हैं।

सेरेमनी के दौरान दोनों ने व्हाइट कलर के कपड़े पहनें हुए है। राजकुमार ने मैचिंग जैकेट और व्हाइट कुर्ता-चूड़ीदार के साथ  स्पोर्ट्स शूज पहने थे तो  पत्रलेखा ने शॉर्ट ट्रेन के साथ व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन पहनी हुई थी इस ड्रेस के साथ उन्होंने स्नेक-पैटर्न वाला हीरों का हार भी पहना हुआ था। इन आउटफिट में दोनों ही बहुत खूबसूरत नजर आ रहे थे। पार्टी में एक्टर साकिब सलीम और फिल्ममेकर फराह खान भी शामिल हुई। 


11 साल से साथ में है दोनों
राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 11 सालों से एक दूसरे के साथ है। एक इंटरव्यू में पत्रलेखा ने बताया था कि उन्होंने 'लव सेक्स और धोखा' मूवी में पहली बार राजकुमार राव को देखा था। जिसमे पत्रलेखा को लगा कि राजकुमार फिल्म के किरदार की तरह ही अजीब हैं, पर ऐसा बिल्कुल नहीं था। वहीं राजकुमार ने एक एड में पत्रलेखा को पहली बार देखा था और तभी उन्होंने पत्रलेखा से शादी करने का मन बना लिया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें