शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
कैटरीना- विक्की की शादी में आएंगे 120 मेहमान, 7 से 10 दिसंबर तक चलेंगे कार्यक्रम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कैटरीना- विक्की की शादी में आएंगे 120 मेहमान, 7 से 10 दिसंबर तक चलेंगे कार्यक्रम

कैटरीना- विक्की की शादी में आएंगे 120 मेहमान, 7 से 10 दिसंबर तक चलेंगे कार्यक्रम

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी काफी सुर्खियों में है। ऐसे में दोनों की शादी की तारीख जैसे जैसे पास आ रही है, वैसे ही इस शादी को लेकर फैंस कि एक्साइटमेंट बढ़ते जा रही है। कैटरीना और विक्की  अपने रिश्ते को एक  नया नाम देने वाले है। खबर कि माने तो शादी के सारे कार्यक्रम 7 से 10 दिसंबर तक है। इन कार्यक्रम को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित ‘फोर्ट बरवाड़ा'में किया जाएगा। इस शादी के लिए प्रशासन भी मुस्तैद है। कैट और विक्की की शादी के लेकर सवाई माधोपुर के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वॉर्टर में जिला प्रशासन की मीटिंग हुई है। जिसके बाद शादी में शामिल होने वाले  सभी मेहमानों और बाकी की  जानकारियां सामने आईं है।

शादी के लिए जिला प्रशासन की हुई बैठक 
कैटरीना और विक्की अपनी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रख रहे हैं। यही कारण है कि दोनों ने अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधी है। शादी में कौन-कौन शामिल होगा अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। पर हाल ही में शादी को लेकर सवाई माधोपुर के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वॉर्टर में जिला प्रशासन की बैठक हुई है जिसने कई जानकारियां सामने आईं हैं।

120 मेहमान होंगे शामिल 
बैठक के बाद जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने जानकारी दी कि, कैट और विक्की की शादी के कार्यक्रम 7 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे और 10 दिसंबर तक चलेंगे। इस कार्यक्रम में कुल 120 मेहमान ही शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस बैठक में शादी के दौरान होने वाली भीड़ को कंट्रोल करने और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें