शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
15 साल बाद ‘दबंग’ का सच! डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने फिर खोला मोर्चा, सलमान को कहा ‘गुंडा’, खान परिवार पर गंभीर आरोप
18 सित, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
15 साल बाद ‘दबंग’ का सच! डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने फिर खोला मोर्चा, सलमान को कहा ‘गुंडा’, खान परिवार पर गंभीर आरोप

15 साल बाद ‘दबंग’ का सच! डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने फिर खोला मोर्चा, सलमान को कहा ‘गुंडा’, खान परिवार पर गंभीर आरोप

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ के 15 साल पूरे होने पर निर्देशक अभिनव कश्यप ने एक बार फिर पुराने जख्म कुरेद दिए। उन्होंने दावा किया कि इस फिल्म में सलमान के साथ काम करने का अनुभव बेहद खराब रहा। अभिनव ने कहा, “सलमान गुंडा है। वह बदतमीज और गंदा इंसान है।” यह वही बयान है जिस पर वे आज भी कायम हैं।


“छिछोरा और मवाली” वाली इमेज छोड़नी पड़ी: अभिनव

अभिनव के मुताबिक, “दबंग से पहले सलमान की छवि ‘छिछोरा और मवाली’ जैसी थी। ‘वांटेड’ और ‘तेरे नाम’ जैसी फिल्मों ने यही इमेज बनाई थी। दबंग के लिए उन्हें यह बदलनी पड़ी।” डायरेक्टर ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने अरबाज खान से बात की थी जो खुद फिल्म में हीरो बनना चाहते थे, पर बाद में प्रोड्यूसर बन गए और सलमान से उनकी मुलाकात करवाई।


“गुंडे लोग हैं, काम करना नहीं है”

‘दबंग’ की शूटिंग के दौरान संबंध बिगड़ने पर अभिनव को फ्रैंचाइज़ी से बाहर कर दिया गया। उन्होंने साफ कहा, “कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं हुई थी। ये बदतमीज लोग हैं, गुंडे लोग हैं। काम करना नहीं है, एहसान करना है। मैं झूठ नहीं बोल सकता। कुरोदोगे तो सुनो सच।”


“सलमान और उनका परिवार अपराधी”

अभिनव ने एक और इंटरव्यू में कहा, “सलमान और उनकी फैमिली नॉर्मल इंसान नहीं हैं। वो अपराधी हैं और प्रूवन अपराधी हैं। सलमान को 5 साल की सजा भी हुई है गैरकानूनी हथियार रखने के केस में। उसी दिन जमानत मिल गई, तब से जमानत पर हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खान परिवार ने उनके कई प्रोजेक्ट रुकवाए और करियर बिगाड़ने की कोशिश की।


सुशांत केस के बाद भी लगाए थे आरोप

साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भी अभिनव ने सलमान, अरबाज और पूरे खान परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि ‘दबंग 2’ से उन्हें हटाने की साजिश की गई और कई प्रोजेक्ट रोक दिए गए। अरबाज ने इसके जवाब में उन पर मानहानि का केस दायर किया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें