रविवार, 15 मार्च 2026
Logo
Entertainment
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के हुए साढ़े 3 हजार एपिसोड, शो के डायरेक्टर ने फोटो शेयर कर दी जानकारी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के हुए साढ़े 3 हजार एपिसोड, शो के डायरेक्टर ने फोटो शेयर कर दी जानकारी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के हुए साढ़े 3 हजार एपिसोड, शो के डायरेक्टर ने फोटो शेयर कर दी जानकारी

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। लंबे समय से दर्शकों को हंसाते आ रहा सब टीवी का हिट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सबसे पसंदीदा टीवी में से एक शो है। इस शो के हर किरदार को दर्शक काफी पसंद करते है। जिसके चलते शो का सिलसिला साल 2008 से जो शुरू हुआ था वो अब तक जारी है।  इस सफर के दौरान कोरोना महामारी भी आई। जिसके कारण कई मशहूर कलाकारों ने इस शो का साथ छोड़ दिया। तमाम तरह के उतार-चढ़ाव के बाद शो ने अपने 35 सौ यानी साढ़े 3 हजार एपिसोड कंप्लीट कर लिए है। बतादें कि यह शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा मेकर्स के लिए एक बड़ा अचीवमेंट हैं। वहीं शो के डायरेक्टर  मालव राजदा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर शो के 35 सौ एपिसोड पूरे होने की जानकारी दी। 

मालव राजदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 2 फोटो शेयर की हैं। जिसमें से बैलून से सजावट कर बताया गया  है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के 3500 एपिसोड पूरे हो गए है। शो के इस शानदार सफर को पूरा करने में  शो से जुड़े सभी कलाकारों और मेकर्स के साथ-साथ सबसे अधिक योगदान दर्शकों का है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malav Rajda (@malavrajda)

मालव राजदा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी को शेयर करते हुए उन्होंने में कैप्शन में लिखा, ‘जिंदगी माइलस्टोन की नहीं बल्कि लम्हों के नाम है..और 3500 एपिसोड की इस जर्नी में अनगिनत लम्हे बने हैं..इस शानदार जर्नी के लिए  ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा की  पूरी टीम का शुक्रिया…और सबसे बड़ा धन्यवाद दर्शकों का, जिन्होंने इसे संभव बनाया’।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें