मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलिवुड के अभिनेता जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़े सालों हो गए। इसी के बीच सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म ‘राब्ता’ को 5 साल पूरे हो गए। दिनेश विजान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 जून 2017 में रिलीज की गई थी। इसी महीने जून में ही 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तब बॉलिवुड के अभिनेता सुशांत और कृति के डेट करने की अफवाहें सामने आई थी। अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने उन दिनों को याद किया।
बतादें कि, कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक सिंगिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म ‘भेड़िया’ के सेट का है। इस वीडियो में कृति ‘राब्ता’ के टाइटल ट्रैक को गाते हुए दिखाई दे रही है।
बतादें कि, एक्ट्रेस कृति सेनन ने फिल्म ‘राब्ता’ की पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और डायरेक्टर दिनेश विजान के लिए एक इमोशनल से भरा पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘मेहरबानी जाते जाते मुझपे कर गया, गुजरता सा लम्हा एक दामन में भर गया। ये फिल्म कई मायनों में स्पेशल थी। इस फिल्म की बहुत यादें है। मेरे दिल के बेहद करीब की यह एक जर्नी है इसके साथ ही मुझे खुशी है कि आप दोनों के साथ मिल कर मैंने काम किया। सुशांत और दीनू. राब्ता के 5 साल। Note-सिंगिंग पर बिल्कुल ध्यान ना दे, इमोशन प्योर है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

