मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के बांद्रा बैंडस्टैंड में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ के पास की 21 मंजिला आवासीय इमारत में सोमवार शाम यानी 9 मई को अचानक से भीषण आग लग गई। इस बात की जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की किसी तरह की कोई सूचना नहीं आई है।
दमकल अधिकारी के अनुसार, बांद्रा में स्थित इस इमारत में आग 21 मंजिला की 14वीं मंजिल पर लगी। इस आग को ‘स्तर-दो’ आग के तौर पर बताया गया है। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, दमकल विभाग को इस बात की जानकारी सोमवार शाम करीब 7 बजकर 45 मिनट पर मिली। जिसके बाद दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, सात जंबो टैंकर और एंबुलेंस मौके पर जा पहुंचीं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

