N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डिस्क। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ हैं। जब से बॉलीवुड के ‘दबंग खान' ने फिल्म का ऐलान किया है, तब से लगातार फिल्म को लेकर चर्चाएं हो रही है। इस फिल्म में भाईजान के साथ बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा और जहीर इकबाल के साथ होने की भी खबर आई थी, पर फिल्म को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, दोनों ही अब फिल्म का हिस्सा नहीं है। मेकर्स आयुष-जहीर का अब रिप्लेसमेंट ढूंढ़ा जा रहा है।
बतादें कि, फिल्म कभी ईद कभी दिवाली’ से पहले आयुष शर्मा के बाहर होने की खबर सामने आई थी पर अब सिर्फ आय़ुष ही नहीं फिल्म से जहीर इकबाल भी बाहर जा रहे है।
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के एक रोल के लिए भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी को अप्रोच किया गया हैं। इसके साथ ही जावेद जाफरी के बेटे मिजान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयुष और एसकेएफ के बीच किसी बात को लेकर मुद्दे बढ़ जाने की बात सामने आई थी। जिसके कारण आयुष ने प्रोजेक्ट से बाहर होने का फैसला किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

