N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अभिनेता अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म 'बॉब बिस्वास' का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है। इस बात कि जानकारी अभिषेक बच्चन ने एक पोस्ट शेयर कर के दी, जिसमें अभिषेक ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "एक मिनट रुकिए ज़रा ... आज दोपहर 12 देखिए बजे देखिए बॉब बिस्वास' का ट्रेलर। दीया अन्नपूर्णा घोष की निर्देशित फिल्म 'बॉब बिस्वास' गौरी खान, गौरव वर्मा और सुजॉय घोष द्वारा निर्मित है। यह मूवी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन कि है। इस मूवी को 3 दिसंबर, OTT प्लेटफॉर्म Z-5 पर रिलीज किया जाएगा। 'बॉब बिस्वास' के साथ-साथ अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'पृथ्वीराज' का भी ट्रेलर आज ही रिलीज किया जाएगा।
सिद्धार्थ की 'योद्धा' का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली एक्शन फिल्म 'योद्धा' की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो चुकी है। इस बात की जानकारी सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद अपने फैंस को दी है, सिद्धार्थ ने अपनी आने वाली फिल्म में अपना फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, "आप सभी अपनी सीट बेल्ट को अच्छे से बांध लीजिए, क्योंकि यह एक शानदार राइड होने वाली है। यह फिल्म पुष्कर ओझा और सागर अम्ब्रे के निर्देशित 'योद्धा' 11 नवंबर 2022 को आपकी स्क्रीन को हाईजैक करने आ रही है और जल्द ही अपको हमारी फीमेल लीड्स की भी जानकारी मिल जाएगी। तो बी रेडी" इस मूवी को करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और शशांक खेतान के 'मेंटर डिसिप्लिन फिल्म्स' के दद्वारा बनाया जा रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

