शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
एक्ट्रेस ‛दीपिका सिंह’ से खास बातचीत..एक्टिंग मेरी हॉबी थी फिर करियर बन गई-दीपिका
25 सित, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
एक्ट्रेस ‛दीपिका सिंह’ से खास बातचीत..एक्टिंग मेरी हॉबी थी फिर करियर बन गई-दीपिका

एक्ट्रेस ‛दीपिका सिंह’ से खास बातचीत..एक्टिंग मेरी हॉबी थी फिर करियर बन गई-दीपिका

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मैं उन दिनों दिल्ली में थिएटर कर रही थी। इस नाटक को देखने के बाद मुझे ऑडिशन के लिए कॉल आया फिर मैंने दिल्ली में ही ऑडिशन दिया जिसमें मैं शॉर्टलिस्ट हुई। उसके बाद करीब सवा महीने तक मेरे लुक टेस्ट हुए। उसके बाद मुझे ‛दिया और बाती हम’ सीरियल में संध्या राठी का किरदार मिला जो मेरे करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। उससे पहले एक्टिंग बस मेरी हॉबी थी लेकिन मुझे ये नहीं पता था कि यहां मुझे सक्सेस मिलेगी। उसके बाद मेरा एक्टिंग का सफर जो शुरू हुआ तो आज भी ये जारी है। ये कहना है ‛दिया और बाती हम’ में संध्या का किरदार निभाकर घर घर तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह का। वह भोजपाल गरबा महोत्सव में शिरकत करने पहुंची थी इस दौरान न्यूज वर्ल्ड से खास बातचीत में उन्होंने अपने अभिनय का सफर साझा किया।

छोटे पर्दे पर सारा खेल टीआरपी का होता है-दीपिका

मैं एक ऐसी एक्ट्रेस हूं जो सिर्फ प्रेजेंट में जीती हूं,मैं कभी भी किसी रोल को लेकर फ्यूचर प्लानिंग नहीं करती। जैसे वेबसीरीज में काम करने का कोई ऑफर आएगा तो उस वक्त मेरा स्टेट ऑफ माइंड क्या होगा,उसका डायरेक्टर कौन होगा, उस वेबसीरीज में मेरा रोल क्या होगा,इन सब बातों पर डिपेंड करेगा कि मैं वह ऑफर एक्सेप्ट करूंगी या नहीं। मैं बड़े और छोटे दोनों पर्दे पर काम कर चुकी हूं और मैंने देखा है कि फ़िल्म जल्दी कंप्लीट हो जाती है। वहीं सीरियल का स्टार्ट पॉइन्ट हम डिसाइड करते हैं लेकिन एंड पॉइन्ट दर्शकों के हाथ में होता है। छोटे पर्दे पर सारा खेल टीआरपी का है अगर दर्शकों को शो पसंद आया और टीआरपी अच्छी है तो उसकी कहानी बढ़ती जाएगी। जैसे मेरे सीरियल ‛दिया और बाती हम’ को दर्शकों को प्यार मिला था और वो लंबे समय तक चलता रहा था और अभी मंगल लक्ष्मी सीरियल चल रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें