शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
अभिनेता ‛मिथुन चक्रवर्ती’ को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार
30 सित, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अभिनेता ‛मिथुन चक्रवर्ती’ को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

अभिनेता ‛मिथुन चक्रवर्ती’ को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय फिल्म उद्योग में मान्यता के शिखर के रूप में जाना जाता है। 1969 से शुरू हुआ यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा की वृद्धि और विकास में उनके असाधारण योगदान के लिए व्यक्तियों को सम्मानित करता है।भारत सरकार द्वारा 1969 में स्थापित यह पुरस्कार महान दादा साहब फाल्के की स्मृति में दिया जाता है, जिन्हें “भारतीय सिनेमा के जनक” के रूप में जाना जाता है। इस साल यह अवॉर्ड सुप्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दिया जा रहा है। सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए खुशी जताते हुए कहा कि मुझे गर्व हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन ज्यूरी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया है। उन्हें 8 अक्टूबर को 70 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में इस अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस साल मिथुन चक्रवर्ती को राष्ट्रपति ने पद्मभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया है। मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। हिंदी के अलावा वह बांग्ला उड़िया और भोजपुरी फिल्मों में भी सक्रिय है। उन्हें फिल्म मृगया,‘तहादेर कथा’ और ‘स्वामी विवेकानंद’ में शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है


डिस्को डांसर ने रातों रात बनाया स्टार

मिथुन चक्रवर्ती ने 1976 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा।अपनी पहली ही फिल्म ‛मृगया’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उसके बाद 1982 में डिस्को डांसर फिल्म के रिलीज होने पर वह रातों-रात स्टार बन गए।इस फ़िल्म ने भारत के साथ ही यूरोप, तुर्की और अफ्रीका जैसे देशों में भी शानदार कलेक्शन किया था। इसके अलावा उन्हें सुरक्षा, वारदात, प्यार झुकता नहीं,प्रेम प्रतिज्ञा,अग्निपथ, गुंडा,जल्लाद और हाल में आई 'द ताशकंद फाइल्स' में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें