N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। टेलिविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय हाल ही में सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। मौनी और सूरज ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी, जिसमें बॉलीवुड और टेलिविजन इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। अर्जुन बिजलानी से लेकर मंदिरा बेदी तक का नाम, मौनी और सूरज नांबियार के वेडिंग गेस्ट की लिस्ट में शामिल था। मौनी और सूरज के प्री-वेडिंग, वेडिंग और पोस्ट वेडिंग रस्मों की कई सारी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी दिनों तक छाए रहे। एक बार फिर दोनों का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौनी रॉय को पति सूरज नांबियार के साथ पूजा कर रही है।
यह वीडियो मौनी और सूरज नांबियार के बेंगलुरु स्थित घर का है, यहा दोनों ने माता की चौकी की स्थापना की। सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल को माता की पूजा करते हुए देखा जा रहा है।
एक फैन अकाउंट से शेयर हुए वीडियो में मौनी रॉय और सूरज नांबियार को पूजा करते हुए देखा जा रहा हैं। दोनो ने पूजा की थाली पकडी हुई है। जिसके साथ वह माता की आरती कर रहे हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

