शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
PK के बाद फिर बिग स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे आमिर और रणबीर, बॉस्को मार्टिस की 'रॉकेट गैंग' 6 मई को होगी रिलीज
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
PK के बाद फिर बिग स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे आमिर और रणबीर, बॉस्को मार्टिस की 'रॉकेट गैंग' 6 मई को होगी रिलीज
N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। 2014 में आमिर खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'PK' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर कैमियो रोल में दिखे थे। इसके बाद फिर अटकलें लगाईं जा रही की 'पीके' के सीक्वल में आमिर और रणबीर एक साथ नजर आएंगे। फिलहाल इस पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आई है, लेकिन एक खबर सामने आई है जिसमे बताया जा रहा है की आमिर और रणबीर को एक स्क्रिप्ट पसंद आ गई है और दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर काम करने के लिए भी रेडी है। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक,  आमिर खान और रणबीर कपूर एक फिल्म के लिए बोर्ड पर आए हुए हैं। फिलहाल इस फिल्म के बारे में सभी सारी डिटेल्स को गुप्त रखा हुआ है। बतादें कि आमिर खान जल्द ही 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे वहीं रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे।
 

6 मई को रिलीज होगी बॉस्को मार्टिस की 'रॉकेट गैंग' 
जाने माने कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस फिल्म 'रॉकेट गैंग' से निर्देशन के रुप में कदम रखने जा रहे हैं। यह फिल्म एक डांस-हॉरर-कॉमेडी जॉनर की होगी। इस मूवी में आदित्य सील और निकिता दत्ता मुख्य किरदार में नजर आएंगे। अब इस मूवी की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यह मूवी  6 May 2022 को रिलीज होगी। बॉस्को मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में  फिल्म का एक टीजर शेयर करते हुए इसकी अनाउंसमेंट की है। 

बतादें की, फिल्म की रिलीज डेट बॉस्को मार्टिस के बर्थडे के दिन रखी गई है। इस मौके पर बॉस्को ने कहा - "मेरे बर्थडे पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा से अच्छा और कोई गिफ्ट नहीं हो सकता था। यह प्यार और कड़ी मेहनत का नतीजा है। मैं अब बस यही कामना करता हुं कि यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आए और हमे उनका भरपूर प्यार मिले।"

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें