N
डेस्क रिपोर्टर
साउथ फिल्म के जाने माने स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइस’ ब्लॉकबस्टर निकली। लोगों ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया। इस फिल्म ने भारत में अब तक 300 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है। इसी बीच अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ को लेकर चर्चा जोरों शोरों पर है। कहां जा रहा है की इस फिल्म के हिंदी वर्जन को जल्द ही रिलीज किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस फिल्म के हिंदी वर्जन को गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुपरहिट तेलुगू फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ का हिंदी वर्जन दो साल के बाद सिनेमाघरों में लगाई जाएगी। अब इसे 26 जनवरी के दिन रिलीज करने का फैसला लिया गया है। बतादें कि, अल्लू अर्जुन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म की रिलीज को लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ को 12 जनवरी, 2020 को सिनेमाघरों में लाया गया था। ये फिल्म उस वक्त तेलुगू भाषा में आई थी। पर जब ‘पुष्पा’ के हिंदी वर्जन को लोगों ने इतना प्यार दिया तो मेकर्स ने ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ का भी हिंदी डब वर्जन रिलीज करने का एलान किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

