N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की आने वाली फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन-1’ सिनेमाघरों में लगने के लिए एक दम तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने ऐश्वर्या की आने वाली फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस साल 30 सितंबर को फिल्म बड़े पर्दे पर लग जाएगी। इसके साथ ही फिल्म से ऐश्वर्या के लुक को अनवील कर दिया गया है। वहीं फिल्म के बाकी लीड एक्टर्स विक्रम, रवि, जयम, कार्ती और शोभिता धुलिपाला का भी लुक सामने आ गया हैं। फैंस को इन सभी के लुक काफी पसंद आ रहे हैं। ऐश्वर्या और शोभित के लुक की जानकर तारीफ हो रही हैं।
दिग्गज डायरेक्टर मणिरत्नम ने ऐश्वर्या की फिल्म पोन्नियन सेलवन-1’ (Ponniyin Selvan-1) को डायरेक्ट किया है। फिल्म को दो पार्ट होंगे। बता दें किनफिल्म कल्कि के क्लासिक तमिल उपन्यास ‘पोन्नियन सेलवन’ पर आधारित है। वर्ष1995 में कल्कि ने इस उपन्यास को लिखा था। इस फिल्म को लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज एक साथ मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
पिछले साल फिल्म के मेकर्स अनाउंसमेंट कर पोस्टर शेयर किए थे। फिल्म के फर्स्टलुक देखने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन-1’ (Ponniyin Selvan Story) की कहानी 10वीं शताब्दी में चोल साम्राज्य में एक उथल-पुथल से भरे वक्त पर हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

