N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और सिंगम अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘रनवे 34’ का मोशन पोस्टर सामने आ चुका है। इस फिल्म में सिंगम और सदी के महानायक का धांसू अवतार दिखने वाला हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह भी एक्शन करते हुए नजर आएंगी। इसकी झलक आप मोशन पोस्टर में देख सकते हैं। लंबे वक्त से इंतजार कर रहे फैंस के लिए भी खुशखबरी सामने आई है। मोशन पोस्टर के साथ फिल्म कि रिलीज डेट भी समाने आ चुकी हैं। फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है।
अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दो मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ते जा रही है। फैंस इसे ‘फाडू पोस्टर’ कह रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन पायलट के रोल में नजर आने वाले है। वहीं रकुल प्रीत सिंह को-पायलट की भूमिका में देखा जा सकता है।
एक्शन करते नजर आएंगे महानायक
फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का फुल एक्शन अवतार दिखने को मिलने वाला है। पोस्टर में महानायक यात्रियों की सलामती को लेकर डायलॉग बोलते हुए दिखाई दे रहे है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

