N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कुछ ही दिन में होली का त्योहार आने वाला वाला है। होली के नए गानों के साथ साथ होली पर आने वाली फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस होली पर बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे रिलीज हो जा रही है। सोनी टीवी पर आने वाला ‘द कपिल शर्मा शो’ इस हफ्ते हंसी के रंग के साथ अक्षय कुमार कि फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के स्टार कास्ट के साथ होली मनाने जा रहा हैं। एक बार फिर अक्षय की यहां फिल्म के प्रमोशन के साथ ढेर सारी मस्ती देखने को मिलेगी।
शो में अक्षय बताएंगे की वो हर साल किस तरह से होली त्योहार मनाते हैं।
इस बार के वीकेंड पर ‘द कपिल शर्मा शो’ होली के रंग में रंगने वाला है। इस हफ्ते शो में ‘बच्चन पांडे’ को प्रमोट करने के लिए खिलाड़ी भईया अक्षय कुमार, कृति सेनन, जैकलीन फर्नाडीज और अरशद वारसी आ रहे है। चैनल ने हाल ही में शो के दो प्रोमो को शेयर किया हैं, जिसे देख कर आप अंदाजा लगा सकते है कि इतना जबरदस्त होने वाला है।
शो को पहले प्रोमो में कपिल शर्मा, बॉलीवुड के अक्षय कुमार का जोरदार स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। कपिल कहते है, सर आपको होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं और क्या आप होली खेलते हैं? और कैसे खेलते हैं? इसके जवाब में अक्षय कुमार बताते हैं कि मैं होली तमीज से खेलता हूं।' आप सभी लोग होली खेलते हैं। कुछ लोग तो रंग लगाने के लिए ऐसे पीछे पड़ जाते है जैसे किसी बात का बदला ले रहे हो'
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

