शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
अक्षय कुमार ने अपने नए अंदाज के साथ किया नए साल का स्वागत, मालदीव में किया खिलाड़ी भईया ने गायत्री मंत्र का जाप
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अक्षय कुमार ने अपने नए अंदाज के साथ किया नए साल का स्वागत, मालदीव में किया खिलाड़ी भईया ने गायत्री मंत्र का जाप

अक्षय कुमार ने अपने नए अंदाज के साथ किया नए साल का स्वागत, मालदीव में किया खिलाड़ी भईया ने गायत्री मंत्र का जाप

N
डेस्क रिपोर्टर
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने नए साल का स्वागत हर बार की तरह थोड़ा हट कर किया। अक्षय के इस नए अंदाज ने फैंस का मन मोह लिया है। अक्षय अपना नया साल मालदीव में बना रहे। मालदीव में अक्षय ने नए साल का स्वागत आध्यात्मिक तरीके से किया। हम सब जानते है कि बॉलीवुड में सबसे पहले सुबह अक्षय की होती है। वो बेहद जल्दी सोकर उठ जाते हैं, और अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं। खिलाड़ी भईया ने सूर्यदेवता को अपना दोस्त बताया और जिसके बाद उन्हों गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ अपने अभी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी।

गायत्री मंत्र बोलते हुए अक्षय कुमार
मालदीव में अक्षय कुमार अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ वेकेशन को एंजॉय कर रहे है।  अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय समंदर के किनारे एक कॉटेज के बाहर खड़े है। उनका फेस सूर्य देवता की ओर है इसके साथ ही उनके पीछे से बनाए गए इस वीडियो में गायत्री मंत्र का जाप करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर अक्षय ने लिखा ‘नया वर्ष है, और  मैं वही हूं,  उठा और अपने सबसे पुराने मित्र सूरज को बधाई दी फिर 2022 की शुरुआत पॉजिटिव चीजों के साथ की, सिर्फ कोरोना को छोड़ कर।  सभी की हेल्थ और खुशी के लिए प्रार्थना करता हु।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें