शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की अक्षय कुमार से मुलाकात, 'Hill State' के ब्रांड एंबेसडर बने बॉलीवुड के एक्टर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की अक्षय कुमार से मुलाकात, 'Hill State' के ब्रांड एंबेसडर बने बॉलीवुड के एक्टर

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की अक्षय कुमार से मुलाकात, 'Hill State' के ब्रांड एंबेसडर बने बॉलीवुड के एक्टर

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से  सोमवार सुबह यानी 7 फरवरी को अक्षय कुमार ने उनके देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद हिल स्टेट के मुख्यमंत्री ने अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने कि जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने पहाड़ी टोपी और फूलों के साथ बॉलीवुड केअक्षय कुमार का स्वागत किया।
 

इसके साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा करते हुए बोला,  “हमने कुछ वक्त पहले अक्षय को एक प्रस्ताव दिया था, अक्षय ने इसे स्वीकार कर लिया है और अब वह उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम करेंगे।”  बतादें कि, अक्षय कुमार को इससे पहले 2017 में ‘स्वच्छता अभियान’ के लिए उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर भी नामित किया गया था। 

 
बतादें कि, अक्षय ने इसके लिए कोई फीस नहीं ली थी। उन्होंने कहा कि,  इस अभियान से जुड़ना उनके लिए सम्मान और गर्व की बात होगी। यानी अब अक्षय कुमार एक्टर होने के साथ साथ हिल स्टेट के ब्रांड एंबेसडर भी होंगे। बॉलीवुड के अक्षय कुमार के अलावा क्रिकेटर ऋषभ पंत को भी दिसंबर 2021 में उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था।

 
जिसमें क्रिकेटर ऋषभ पंत और सीएम धामी का आपस में हुई बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। धामी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने कि जानकारी एक ट्वीट कर दी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, भारत के जाने माने और सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक और  उत्तराखंड के बेटे, ऋषभ पंत को हमारी सरकार द्वारा “राज्य ब्रांड एंबेसडर” के रूप में नियुक्त किया है, जिसका उद्देश्य राज्य के सभी युवाओं को खेल और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करना है।”

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें