N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया अक्षय कुमार, एक्ट्रेस कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का प्रमोशन करने में लगे हुए है। प्रमोशन करते वक्त एक इवेंट के दौरान अक्षय ने फिल्म के ‘बच्चन पांडे’ के टाइटल का खुलासा किया है, मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म का टाइटल बॉलीवुड के एक्टर अभिषेक बच्चन और चंकी पांडे से प्रेरित है।
इवेंट में अक्षय कुमार से जब पूछा गया कि आपकी आने वाली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का टाइटल आपके फैंस को बॉलीवुड के ‘बच्चन परिवार’ और ‘पांडे परिवार’ की याद दिला रहा हैं। जिसके बाद अक्षय कुमार ने इसका जवाब देते हुए बताया कि, वाकई में फिल्म के टाइटल का कनेक्शन अभिषेक बच्चन और चंकी पांडे से है। उन्होंने कहा कि ‘हाउसफुल 4’ की सक्सेस पार्टी में मैंने एक तस्वीर देखी थी, जिसमें अभिषेक और चंकी थे और वहीं से इस फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के टाइटल मिला। अभिषेक बच्चन से ‘बच्चन’ और चंकी पांडे से ‘पांडे’ लेकर बच्चन पांडे बना।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

