N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। होली के मौके पर बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन की फिल्म बच्चन पांडे ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। लंबे समय से अक्षय कुमार के फैन उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो अब फाइनलीरिलीज हो चुकी है। पर, अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ ऐसे वक्त रिलीज हुई है, जब हर तरफ विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने धूम मची हुई है।
इस फिल्म के साथ साथ पहले ही आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और सुपरस्टार प्रभास की ‘राधे-श्याम’ प्रभावित हो चुकी हैं। अब इस फिल्म का असर अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ पर भी देखने को मिल रहा है।
फिल्म को लेकर उम्मीद जताई गई थी कि फिल्म रिलीज के पहले दिन 15 करोड़ से अधिक का बिजनेस करेगी। पर, अक्षय की फिल्म बच्चन पांडे ने 13.25 करोड़ के आसपास का ही बिजनेस किया। वहीं फिल्म के रिलीज के दूसरे दिन से ही बच्चन पांडे ने अपने कदम पीछे ले किए हैं। बतादें की फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 11 करोड़ की कमाई की हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ‘बच्चन पांडे’ ने 23 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, अभी रविवार का दिन भी देखना बाकी है, ऐसे में फिल्म के मेकर्स उम्मीद लगाएं बैठे हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

