शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
जाने कब होगा आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रम्हास्त्र’ का मोशन पोस्टर लॉन्च!
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जाने कब होगा आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रम्हास्त्र’ का मोशन पोस्टर लॉन्च!

जाने कब होगा आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रम्हास्त्र’ का मोशन पोस्टर लॉन्च!

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर और ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ का 15 दिसंबर यानी कल मोशन पोस्टर रिलीज होने वाला है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर है। जिसकी फिल्म का, दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह  फिल्म काफी दिनों  से सस्पेंस में है, पर अब इसपर से पर्दा उठने वाला है। बतादें की फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ पिछले तीन साल से बन रही है।  फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी का यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। करण जौहर ने खुद इस फिल्म का एक मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर किया। पोस्टर को देख कर फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

 
 
ब्रम्हास्त्र’ का मोशन पोस्टर

‘ब्रम्हास्त्र’ के प्रोड्यूसर करण जौहर ने बताया है कि, 15 दिसंबर को फिल्म का पहला मोशन पोस्टर सबके सामने आएगा। बॉलीवुड की महंगी फिल्मों में से एक यह फिल्म भी हैं। धर्मा प्रोडक्शन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट  इंस्टाग्राम पर  इस फिल्म का एक पोस्टर शेयर करके मोशन पोस्टर की जानकारी दी हैं। धर्मा प्रोडक्शन ने इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा-‘घड़ियां टिक टिक करना शुरू कर दी है, पल अब करीब है! बड़ी घटना ‘ब्रम्हास्त्र’ के मोशन पोस्टर को देखने के लिए सभी तैयार हो जाइए’।
 
 
 
2022 में  रिलीज होगी ‘ब्रम्हास्त्र’ 

फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ को करण जौहर और डिज्नी इंडिया मिलकर  प्रोड्यूस कर रहे हैं। कहां जा रहा है कि, पोस्टर के बाद फिल्म के मैन कैरेक्टर को लेकर सस्पेंस खत्म हो जाएगा। मीडिया की एक  रिपोर्ट्स के अनुसार   फिल्म के मेकर ‘ब्रम्हास्त्र’ की रिलीज डेट अगले साल 9 सितंबर 2022 को रखने की योजना बना रहे हैं।
 
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें