शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
आलिया भट्ट के ट्रेडिशनल लुक ने फैंस को किया दीवाना, साड़ी में दिखा 'गंगूबाई' का शानदार अवतार
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आलिया भट्ट के ट्रेडिशनल लुक ने फैंस को किया दीवाना, साड़ी में दिखा 'गंगूबाई' का शानदार अवतार

आलिया भट्ट के ट्रेडिशनल लुक ने फैंस को किया दीवाना, साड़ी में दिखा 'गंगूबाई' का शानदार अवतार

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आलिया भट्ट  की आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जल्द रिलीज होने वाली हैं। लंबे वक्त से इंतजार कर रहे दर्शकों के बीच बहुत जबरदस्त बज बना हुआ है। पहली बार आलिया इस फिल्म में  लेडी डॉन की भूमिका में नजर आएंगी। आलिया अक्सर अपने फैशन और ड्रेसिंग सेंस के लिए भी  सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर आलिया अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हालही में आलिया भट्ट ने अपनी कुछ  तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है। इन तस्वीरों में आलिया सफेद साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। उनका यह लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल होते जा रहा हैं। 
 
आलिया भट्ट ने सफेद ट्रेडिशनल साड़ी पहनी हुई है। जिसमे आलिया ने रेड लिपस्टिक और बालों में लाल गुलाब लगाएं है। आलिया का ये लुक काफी जंच रहा है।
 

अक्सर आलिया साड़ी के साथ  हेयरस्टाइल में जुड़ा ही बनाना पसंद करती हैं। पर इस बार आलिया ने अपने बालों को खुला रखकर कुछ हट कर करने की कोशिश की है। जिसमे वे बेहद प्यारी लग रही है।  

 
इसके साथ ही आलिया भट्ट ने लाल रंग कि बिंदी लगा कर और सफेद ईयरिंग पहन कर अपने लुक को कंप्लीट किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें