मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और इंडस्ट्री की चुलबुली ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का उनके फैंस काफी वक्त से वैट कर रहे थे जिसका अब मोशन पोस्टर लॉन्च हो चुका है। दिल्ली में एक इवेंट के दौरान फिल्म का मोशन पोस्टर को लॉन्च किया गया। इस इवेंट में रणबीर और आलिया दोनो शामिल हुए। फिल्म के पोस्टर को लॉन्च करते वक्त सबके सामने दोनों ने एक दूसरे के साथ खूब फ्लर्ट किया। जिसकी कुछ विडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को 9 सितंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा।
इसे भी पढ़े : जनवरी में पूरे महाराष्ट्र में Omicron के मामले बढ़ने की संभावना
आलिया ने बताया उनकी जिंदगी में 'R' लेटर का क्या महत्व है
दिल्ली में हो रहे फिल्म के मोशन पोस्टर के इवेंट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड और को स्टार आलिया से पूछते हैं की, उनकी जिंदगी में 'R' लेटर के क्या मायने है और उनका उससे क्या कनेक्शन है?, आप जहां भी जा रही है लोग आपसे बस यही सवाल पूछ रहे हैं, तो आज पूरी दुनिया को बता ही दो। इस बात को सुनकर आलिया के गाल लाल हो जाते है फिर वो बड़ी ही चालाकी से इस बात का जवाब देती है की, R मेरी लाइफ का सबसे बड़ा…नंबर 8 है। यह बोलने के बाद आलिया भी अपने बॉयफ्रेंड रणबीर से पूछती हैं कि आपकी जिंदगी में 'A' लेटर की क्या वैल्यू है। इस बात को सुन कर रणबीर भी बढ़ा ही मजेदार जवाब देते हैं।
2022 में हो सकती है रणबीर-आलिया की शादी
इसे भी पढ़े : घर के बाहर खेल रहा था मासूम, पड़ोसी महिला ने अंदर खींच कर तार से गला घोट कर दी हत्या
कई समय से रणबीर और आलिया से शादी को लेकर सवाल किए जा रहे है। पर दोनों ही इस बात को टाल देते है। अब एक बार फिर सुनने को मिल रहा है कि, 2022 की शुरुआत में रणबीर और आलिया शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मुंबई में रणबीर कपूर अपना नया घर बनवा रहे हैं और खबरों की माने तो शादी के बाद आलिया और रणबीर इसी घर में रहेंगे।
इसे भी पढ़े : ब्रिटेन में अब तक के सबसे अधिक कोरोना के मामले दर्ज हुए
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

