N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आलिया भट्ट के सभी फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, आलिया कि मोस्ट अवेटेड मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की नई रिलीज डेट सामने आई है। अब जल्द लोगो को संजय लीला भंसाली की फिल्म में दर्शकों को आलिया का गंगूबाई का किरदार बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा।
कोरोना महामारी के चलते गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट को कई बार आगे बढ़ाया गया है। पिछली बार एक रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें बोला गया था कि फिल्म को साल 2022 की 6 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। पर फिल्म मेकर्स को ये भी डेट आगे बढ़ानी पड़ गई थी और पर अब ये मूवी को 18 फरवरी को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।
जाने माने लेखक हुसैन जैदी की किताब, 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' से इस मूवी का किरदार गंगूबाई बहुत प्रेरित है। सन 1960 के दशक मे कमाठीपुरा की सबसे शक्तिशाली शख्सियत मे से एक गंगूबाई का किरदार जाना माना और सम्मानित था।
बता दें कि ये फिल्म पहले 11 सितंबर, 2020 को सिनेमा हॉल में लगने वाली थी। फिर जनवरी 2021 में, फिल्म निर्माताओं ने कहां की फिल्म 2021 में किसी भी समय रिलीज हो सकती है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते रिलीज में देरी हो गई। जिसके कारण इस मूवी की रिलीज डेट को अगले साल के लिए टाल दिया गया था।
संजय लीला भंसाली की फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी" कि टक्कर डायरेक्टर राजामौली की ट्रिपल आर से होने वाला था। पर जैसे ही उन्होंने अपनी फिल्म डेट बदली, वैसे ही यह टक्कर टल गया है। अब फैंस को बॉक्स ऑफिस पर आर आर आर और गंगूबाई काठियावाड़ी के बीच की टक्कर देखने को नहीं मिल पाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

