शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोल हुई आलिया भट्ट, जानें क्या है वजह
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोल हुई आलिया भट्ट, जानें क्या कई वजह

सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोल हुई आलिया भट्ट, जानें क्या कई वजह

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की क्वीन आलिया भट्ट हर बार सबसे हट कर फिल्में करती है और वो फिल्में भी काफी ज्यादा लोगों को पसंद आती है। इसके साथ ही वे फैंस के दिलों पर राज करती हैं। पर कई बार ट्रोलर्स और हेटर्स के निशाने भी आई है। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। 


बात यह है कि, शुगर कंटेट प्रोडक्ट के एंडोर्समेंट के कारण लोग आलिया भट्ट को ट्रोल कर रहे है। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट लगातार ट्रोल हो रही है। वहीं बॉलीवुड की यह ऐक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी में शुगर प्रोडक्ट्स से काफी दूर रहती हैं। पर शुगर कंटेट के एडवर्टिस्मेंट में वो बराबर कर रही है। 


बतादें कि, जब कलंक’ फिल्म रिलीज होने जा रही थी तब फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट और वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर ये सभी सोनी टीवी के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में आए थे। इस समय आलिया भट्ट ने बताया था कि शुगर सेहत और बॉडी के लिए कितना नुकसानदायक रहता है। पर इसके साथ ही आलिया भट्ट कई ऐसे प्रोडक्ट एंडॉर्स करती रहती हैं जिनके इंडिग्रेंट्स में चक्कर मौजूद होती है। यही कारण है कि आलिया भट्ट के इस व्यवहार से सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उनसे नाराज नजर आ रहे हैं।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें