शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, जाने क्या रहा तीसरे दिन का कलेक्शन
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, जाने क्या रहा तीसरे दिन का कलेक्शन

आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, जाने क्या रहा तीसरे दिन का कलेक्शन

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की चुलबुली ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट कि फिल्म  गंगूबाई काठियावाड़ी को हर कोई पसंद कर रहा है। इसे हर तरफ से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे है। शुक्रवार 25 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है। शनिवार को गंगूबाई काठियावाड़ी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी उछाल देखा गया। जहां फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं फिल्म ने शनिवार 26 फरवरी को 13.32 करोड़ रुपए की कमाई की। तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर आलिया कि फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का राज कायम रहा।

 
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में बताया गया था कि, वीक एंड पर फिल्म 36-37 करोड़ रूपए तक की कमाई कर सकती है। पर आलिया की फिल्म ने इस आंकड़े को भी तोड़ कर आगे निकल गई। रविवार को फिल्म ने 15 करोड़ से अधिक की कमाई की है। जिसके साथ वीकेंड पर आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की कुल कमाई 38.82 करोड़ तक जा पहुंची है। कोरोना काल के बीच भी संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को बॉक्स ऑफिस पर बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें