मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की जानी मानी ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ काफी हिट जा रही हैं। फिल्म में एक डायलॉग है, ‘गंगूबाई चांद है…’ आलिया भट्ट की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में भी चांद ही साबित हो रही है। इस साल रिलीज होने वाली ये पहली बड़ी फिल्म है।
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का बेहद प्यार भी मिल रहा है। अब तक आलिया की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। बुधवार को फिल्म ने 6.25 करोड़ की कमाई की।.
जानें 6 दिनों का कलेक्शन
6 दिनों में आलिया की फिल्म ने 63 करोड़ से अधिक की कमाई कि है। आलिया की इस फिल्म ने उनकी पुरानी फिल्म ‘राजी’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। ' आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने पहले दिन 10 करोड़ रुपए की कमाई की थी, तो शनिवार को
13.32 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 15 करोड़ कमाए। बात करें सोमवार की तो इस दिन 8.19 करोड़ और मंगलवार को फिल्म ने 10.01 करोड़ की कमाई की। फिल्म के ये अकड़े इस लिएअहम हैं क्योंकि कोरोना पाबंदियों के बाद भी आलिया की फिल्म की इतनी कमाई हुई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

