शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
आलिया का छाया जादू, जाने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आलिया का छाया जादू, जाने 'गंगूबाई काठियावाड़ी'  ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

आलिया का छाया जादू, जाने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलिवुड की चूलबुली ऐक्ट्रेस  आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शाकों से इसको जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन काफी अच्छी शुरुआत की है। फिल्म कि पहले दिन की कमाई को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीकेंड में आलिया की फिल्म धमाल मचाने वाली है।

 
पहले दिन कि इतनी कमाई 
‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने अपने  पहले दिन करोड़ों में कमाई की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 9.50-10 करोड़ के लगभग रहा। पिछले दिनों रिलीज हुई सभी फिल्मों और उनके पहले दिन के कलेक्शन के देखा जाए तो ये अच्छा कलेक्शन माना जा रहा है।

 
फिल्म ने हुई अच्छी शुरूआत
आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को महामारी के बाद सिनेमाघरों पर पहले दिन शानदार कमाई करने वाली दूसरी फिल्म कहां जा रहा है। फिल्म की ये एक अच्छी शुरूआत हुई। बतादें कि, एक महिला स्टार द्वारा संचालित इस फिल्म को दूसरी सबसे बड़ी ओपनर मानी जा रही है। फिल्म के जबरदस्त ट्रेलर और शानदार डायलॉग सुनने के बाद से फैंस फिल्म का बेसब्री का इंतजार कर रहे थे। पर अब उनका ये इंतजार भी खत्म हुआ।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें