शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी' की बढ़ी मुश्किलें, मूवी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया सुझाव
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी' की बढ़ी मुश्किलें, मूवी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया सुझाव

आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी' की बढ़ी मुश्किलें, मूवी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया सुझाव

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज होने से पहले ही कई विवादों से घिर चुकी है। आलिया भट्ट फिल्म में एक अहम किरदार निभा रही है। इसके साथ ही अजय देवगन भी फिल्म में नजर आएंगे। 25 फरवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए एक दम तैयार है। फैंस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी करा रहे है। ऐसे में रिलीज होने से पहले फिल्म का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंच है। 


 

सुप्रीम कोर्ट ने भंसाली प्रोडक्शन को फिल्म को लेकर सुझाव देते हुए फिल्म का नाम बदने को कहा है। अदालत के इस सुझाव के पीछे कि वजह फिल्म पर लगे रोक को लेकर कई केस अदालतों में लंबित हैं। अब इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा। वहीं, दूसरी ओर न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के खिलाफ दो याचिकाओं को खारिज कर फिल्म के खिलाफ एक और याचिका का निपटारा किया है। 

 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें