मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड कि जानी मानी ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ जल्द ही आने वाली है। जिसका दर्शक काफी वक्त से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस तमिल एपिक हिस्टोरिकल फिल्म को सबसे पहले बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी इसके बाद ही डिटिजल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग की जाएगी। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो ने ऐश्वर्या राय कि इस फिल्म के स्ट्रीमिंग के सभी राइट्स खरीद लिए हैं और इसके लिए काफी बड़ी रकम भी चुकाई है। अमेजन प्राइम ने इसके लिए 125 करोड़ रुपए खर्ज किए है।
बतादें कि, जानें माने फिल्ममेकर मणि रत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ यह एक कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म है। अब इस फिल्म में राजा चोल की कहानी को बताया जाएगा।
ऐश्वर्या राय बच्चन कि इस फिल्म के पोस्टर को देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते है कि प्राचीन काल की एक महान गाथा देखने को मिलेगी। ऐश्वर्या कि इस फिल्म को देखने के लिए उनके फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड कि जानी मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक महत्वपूर्ण रोल निभा रही है। ऐश्वर्या इस फिल्म में मंदाकिनी देवी का रोल प्ले कर रही है। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

