शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' कल होगी ओटीटी प्लेट फार्म पर रिलीज, SC ने दिखाई हरी झंडी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' कल होगी ओटीटी प्लेट फार्म पर रिलीज, SC ने दिखाई हरी झंडी

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' कल होगी ओटीटी प्लेट फार्म पर रिलीज, SC ने दिखाई हरी झंडी

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' की ओटीटी रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी दिखा दी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाईकोर्ट से जारी हुए आदेश पर रोक लगा दी है। बतादें कि अमिताभ बच्चन की फिल्म अब कल यानी 6 मई को ओटीटी प्लेट फार्म पर रिलीज होने जा रही है।  


बतादें कि, बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कि फिल्म 'झुंड' के निर्माताओं पर कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप लगाए गए थे, जिसमें हाल ही में तेलंगाना हाईकोर्ट ने 6 मई को फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही सुनवाई की अगली तारीख 9 जून तय की गई थी।  


वहीं, हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ फिल्म निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी की थी, जिसके बाद इसपर सुनावई कि गई और सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाईकोर्ट के इस आदेश पर रोक लगा दी है। 


बतादें कि, महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' 4 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भूषण कुमार, सविता राज हिरेमठ, कृष्ण कुमार, नागराज पोपटराव मंजुले, राज हिरेमठ, गार्गी कुलकर्णी, मीनू अरोड़ा और संदीप सिंह द्वारा बनाई गई है। अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेट फार्म पर कल यानी 6 मई को रिलीज होने जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें