
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के ऐक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी नजर आएंगे। बतादें कि इस फिल्म को 3 हिस्सों में बटा गया है। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगा। इसी के बीच, मेकर्स ने फिल्म से अमिताभ के फर्स्ट लुक को शेयर किया है। इसके साथ ही उनके कैरेक्ट को एक ‘गुरु’ के रूप में पेश किया है।
बतादें कि, अयान मुखर्जी ने बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के कैरेक्टर को एक ऐसा लीडर बताया है जिसमे ‘प्रभास्त्र: द स्वॉर्ड ऑफ लाइट’ को थामने की शक्ति है। इसकी के चलते उनके फर्स्ट लुक में वे ‘द स्वॉर्ड ऑफ लाइट’ को थामे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनका फेस जख्मों से भरा हुआ नजर आ रहा है। बतादें कि अयान ने सोशल मिडिया अकाउंट कर यह पोस्टर शेयर करते हुए एक लंबा कैप्शन लिखा, ‘गुरु और उनका प्रभास्त्र – द स्वॉर्ड ऑफ लाइट।
इसके साथ ही कुछ दिन पहले ब्रह्मास्त्र’ का टीजर जारी किया गया था, जिसमें पूरी कास्ट की एक झलक दिखाई गई थी। जिसमें उन्होंने यह भी एलान किया था की फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 15 जून को रिलीज होगा। साल साल 2014 से इस फिल्म की शुरुआत की गई थी। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार किया गया है। बतादें की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को पांच भारतीय भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज को जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

