शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया Good Bye फिल्म का पोस्टर, जानें कब होगी फिल्म रिलीज
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया Good Bye फिल्म का पोस्टर, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया Good Bye फिल्म का पोस्टर, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘गुडबाय’ का एक पोस्टर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस पोस्टर में बिग बी के साथ फिल्म ‘पुष्पा’ फेम साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी दिखाई डी रही हैं। बतादें कि,  रश्मिका इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।  महानायक ने इस पोस्टर को शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट बताई है। इसके साथ ही फैंस को परिवार को लेकर एक खास मैसेज भी दिया है।

अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘गुडबाय’ का यह पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। इसमें बिग बी कुर्ता पायजमा के साथ साथ ब्लू कलर की हॉफ जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे है। काले-सफेद खिचड़ी बालों वाले के लुक में स्माइल करते हुए महानयक पतंग की डोर को हाथ में थामे हुए  आसमान की में पतंग को उड़ाते हुए देखते हुए नजर आ रहे हैं। तो बिग बी के ठीक पीछे खड़ी रश्मिका मंदाना मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। 

इस पोस्टर को शेयर कर हुए बॉलीवुड के महानायक  अमिताभ बच्चन ने बताया कि फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने  कैप्शन में लिखा ‘परिवार का साथ है सबसे खास, जब कोई नहीं होता पास, तब भी रहता है इनका एहसास’।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें