शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
'बॉब बिस्वास' में अमिताभ ने की बेटे अभिषेक की तारीफें, कहा - 'जनता जनार्दन होती है'
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
'बॉब बिस्वास' में अमिताभ ने की बेटे अभिषेक की तारीफें, कहा - 'जनता जनार्दन होती है'

'बॉब बिस्वास' में अमिताभ ने की बेटे अभिषेक की तारीफें, कहा - 'जनता जनार्दन होती है'

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई न्यूज वर्ल्ड डेस्क। जब बेटा कोई ऐसा काम करता है जिसे देख कर या सुन कर उसके पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। इसकी सबसे ज्यादा खुशी भी पिता को ही होती है, ऐसा ही काम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने किया। फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ (Bob Biswas) में अभिषेक की काम की तारीफ हर कोई कर रहा है। अमिताभ बच्चन को भी फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में अभिषेक का काम बहुत पसंद आया है। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की ‘बिग बी’ अपने बेटे की फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

यह बात तो सभी जानते है कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया में बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं। साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपने अकाउंट में बैंक ऑफ बड़ौदा के एक होर्डिंग की फोटो शेयर की है।

 
 
अमिताभ बोले - ‘जनता जनार्दन होती है’
अमिताभ बच्चन  ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट  पर बैंक ऑफ बड़ौदा के जिस होर्डिंग की एक फोटो शेयर की है उस फोटो पर  ‘बॉब वर्ल्ड’ (Bob World) लिखा हुआ है। अब आप इतना तो समझ ही गए होंगे की क्यों महानायक ने इस होर्डिंग की फोटो शेयर की है। अभिषेक की मूवी ‘बॉब बिस्वास’ से इसे जोड़ते हुए इसे शेयर किया है। इस पोस्ट पर उन्होंने बड़े ही सुंदर शब्दों में कैप्शन लिखा है, ‘ ये तो जग ज़ाहिर है रे , जनता जनार्दन ही होती है रे, अब तो पूरी दुनिया कहे रे, ये किसी companion की नहीं है रे !!!  महानायक के इस पोस्ट को फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पिता  को भाया बेटे का काम
अमिताभ बच्चन ने इससे पहले भी  फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में अभिषेक के काम  की तारीफ कर चुके हैं। अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने अपने पिता कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे बेटे, बेटे होने से उत्तारिधिकारी नहीं होते। जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे. हरिवंश राय बच्चन, मेरा बेटा मेरा उत्तराधिकारी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें