N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई न्यूज वर्ल्ड डेस्क। जी टीवी के पॉपुलर सीरियल "पवित्र रिश्ता" की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे विक्की जैन के साथ 14 दिसंबर को शादी करने जा रही थी। पर आज अंकिता और विक्की ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसे देखने के बाद अब हर कोई कन्फ्यूज हो रहा है। इन तस्वीरों में दोनों मराठी जोड़े ने नजर आ रहे है। जिसमे अंकिता ने पिंक कलर के साथ गोल्डन बॉर्डर वाली सिंपल ग्रीन साड़ी पहनी है। तो वहीं विक्की ने एक सिंपल कुर्ता पहना है। अंकिता लोखंडे मराठी हैं इसलिए उन्होंने मराठी रीति रिवाज के साथ शादी करली है। पर 14 दिसंबर जैन रीति-रिवाजों से अंकिता विक्की के साथ सात फेरे लेंगी।
विक्की जैन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में फोटो शेयर करते हुए एक कैप्शन में लिखा है, "मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, पर पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।" तो वहीं अंकिता ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर फोटो के कैप्शन में लिखा, "पवित्र"..अंकिता और विक्की की इन तस्वीरों पर सेलेब्स के साथ फैन्स भी बधाइयां दे रहे हैं।
बता दें कि 2018 से अंकिता और विक्की ने एक-दूसरे को डेट कर रहे है। विक्की एक बिजनेसमैन हैं और अंकिता के साथ उनकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

