N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। स्टार प्लस पर आने वाला पॉपुलर रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ को अपना विनर मिल गया है। इस शो के विनर टेलीविजन की जानी मानी जोड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बने है। वहीं शो के सेकेंड रनअप बलराज स्याल और दीप्ति तुली रहे। तो अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई ।मेकर्स ने शो के विनर अंकिता-विक्की को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए का इनाम दिया।
वहीं विनर बनी जोड़ी टेलीविजन की नई जोड़ी है। अंकिता लोखंडे और विक्की ने 14 दिसंबर 2021 को शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने पहली बार किसी रियलिटी शो में हिस्सा किया था। इस शो में हर कपल ने अपनी केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस दर्शकों के सामने रखा।
शो जीतने के बाद अंकिता लोखंडे बेहद खुश नजर आ रही थी। अंकिता ने ट्रॉफी जीतने के बाद कहा कि, ‘स्मार्ट जोड़ी का खिताब जीतकर मैं बेहद खुश हूं। अभी जो फीलिंग्स आ रही है वो घबराहट और खुशी दोनों की ही है।'
इसके साथ ही अंकिता अपनी जीत का श्रेय अपने पति विक्की को देते हुए कहती है कि, यह जीत उनके बेटर हाफ विक्की की मदद के बिना कभी पॉसिबल नही होती। हम दोनों ने एक साथ खेला है, दोनों ने मेहनत की है। यह ट्रॉफी जीतने की भी जरूरत थी क्योंकि यह एक गठबंधन है, जो हमारे रिश्ते के लिए बहुत जरूरी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

