शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
अंकिता-विक्की की शादी का कार्ड हुआ आउट, 3 दिसंबर को हुई थी मराठी रस्मों से शादी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अंकिता-विक्की की शादी का कार्ड हुआ आउट, 3 दिसंबर को हुई थी मराठी रस्मों से शादी

अंकिता-विक्की की शादी का कार्ड हुआ आउट, 3 दिसंबर को हुई थी मराठी रस्मों से शादी

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई न्यूज वर्ल्ड डेस्क। जी टीवी के जाने माने शो "पवित्र रिश्ता" की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने 3 दिसंबर को मराठी रस्मों के अनुसार विक्की से शादी कर ली है। पर अब 14 दिसंबर को अंकिता और विक्की जैन रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे। 

टेलीविजन एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में  अंकिता की शादी का वेडिंग कार्ड  फैन्स के साथ शेयर किया है। श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्ड का एक  खूबसूरत वीडियो अपलोड किया है। इस कार्ड पर श्रद्धा और उनके पति यानि रिसीव  का नाम लिखा हुआ है। पर इस कार्ड पर गौर करने वाली ये बात  है कि इसपर शादी की डेट नहीं दिखाई दे रही है। कार्ड पर सिर्फ 'दिसंबर 2021' ही लिखा हुआ है। 

श्रद्धा ने कार्ड के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "और अब मेरी सबसे फेवरेट लड़की की शादी होने जा रही है। अंकिता और विक्की आप दोनो को  बहुत बहुत शुभकामनाएं।"
अंकिता मराठी हैं इसलिए उन्होंने पहले मराठी रीति रिवाज के साथ शादी की और अब 14 दिसंबर को विक्की के साथ जैन रीति-रिवाज से साथ सात फेरे लेंगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें