N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कम बजट में तैयार हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के चर्चे अभी भी कायम है। 32 साल पहले जो कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ आत्याचार हुआ उसे फिल्म के माध्यम से डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने जनता को दिखाने की कोशिश की है। एक और जहां फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है वहीं फिल्म को लेकर राजनीति भी गरमाई हुई है। कई राज्य सरकारों ने फिल्म को लेकर टैक्स फ्री कर दिया है, पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने, ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने के मुद्दे को दिल्ली विधानसभा में उठा दिया। उन्होंने विवेक अग्निहोत्री को अपनी सलाह दे कर फिल्म को यूट्यूब पर डालने कि बात कहीं। सीएम केजरीवाल की ये बात सुन कर बॉलीवुड के ऐक्टर अनुपम खेर गुस्से से भड़क उठे। उन्होंने अपनी नाराजगी एक ट्वीट कर व्यक्त की है.
लो बजट में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का इतिहास रच दिया है। अब तक फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फिल्म को लेकर बयान सुनने के बाद, फिल्म में अहम रोल अदा करने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने अब सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के नाम एक मैसेज शेयर किया है।
अब तो दोस्तों #TheKashmirFiles सिनमा हॉल में ही जाकर देखना।आप लोगों ने 32 साल बाद #KashmiriHindus के दुःख को जाना है।उनके साथ हुए अत्याचार को समझा है। उनके साथ सहानुभूति दिखाई है।लेकिन जो लोग इस tragedy का मज़ाक़ उड़ा रहे है।कृपया उनको अपनी ताक़त का एहसास कराएँ।???? #Shame pic.twitter.com/ytu8vLhY9C
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 24, 2022
बयान सुनने के बाद अनुपम खेर की नाराजगी उनके ट्वीट में साफ समझ आ रही है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- दोस्तों ‘अब तो फिल्म द कश्मीर फाइल्स सिनेमा हॉल में ही जाकर देखना। आप सभी लोगों ने 32 साल बाद #KashmiriHindus के दुःख को जाना है। उनके साथ किए गए अत्याचार को समझा है। उनके साथ आप अपने सहानुभूति दिखाई है, पर जो लोग इस त्रासदी का मजाक बना रहे है, कृपया उनको अपनी ताकत का एहसास दिलाएं।'
इसे भी पढ़े: 'द कश्मीर फाइल्स' ट्वीट विवाद : आईएएस निजाम खान को कारण बताओ नोटिस हुआ जारी
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

