N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का सेन, एकता कपूर के नए रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में पार्टिसिपेट करने के लिए पूरी तरह रेडी है। इस शो को बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस कंगना रनौत करने जा रही है। शो के करीबी सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘झांसी की रानी’ से पहचान बनाने वाली अनुष्का को शो में ‘लॉक अप’ किया गया है। शो कि अनुष्का पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं।
सूत्रों कि माने तो, अनुष्का सेन उन कंटेस्टेंट्स में से एक हैं जिसके नाम की पुष्टि शो के लिए हुई थी। एकता के इस रियलिटी शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स होंगे, जिनमें से एक अनुष्का का नाम सामने आ चुका है। इससे पहले बॉलीवुड हंगामा ने शो की जानकारी देते हुए बताया था कि, शो के लिए पूनम पांडे का नाम भी सामने आया हैं। पोर्टल से एक सूत्र के दावा करते हुए कहां कि पूनम पांडे पहली कंटेस्टें बन गई हैं जिन्हें शो के लिए साइन किया गया है।
बतादें कि, एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में कंगना रनौत होस्ट करते हुए नजर आएंगी। जिसे कंगना के फैंस और दर्शक सीधे ओटीटी पर देख सकेंगे। एकता कपूर ने हाल ही में अपने नए शो को लॉन्च किया है। इस की लॉन्चिंग बड़े लेवल पर कि गई थी। एकता कपूर के साथ-साथ कंगना रनौत भी इस इवेंट में शामिल हुई थी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

