शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
अर्जुन ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को मालदीव में दिया रोमांटिक सरप्राइज
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अर्जुन ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को मालदीव में दिया रोमांटिक सरप्राइज

अर्जुन ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को मालदीव में दिया रोमांटिक सरप्राइज

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे। जिसमे दोनों ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। जो अब  काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में बीच के किनारे रेत पर हार्ट का एक शेप बना हुआ है जिसमे टेबल और कुर्सियां रखी हुई हैं। इस टेबल के चारों ओर लाइट्स लगाई गई है। जिसे देख कर ऐसा लग रहा है कि अर्जुन मलाइका को बीच किनारे एक रोमांटिक डिनर डेट पर ले कर गए थे। साथ ही मलाइका इस सरप्राइज को पाकर काफी खुश नजर आ रही हैं।
 
अर्जुन ने  सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो 
अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे लिखा, "मलाइका बेहद  खूबसूरत हैं और उनसे हमेशा पॉजिटिव वाइब आती है।" इस वीडियो के  बैकग्राउंड में हार्डी संधू का गाना  "बिजली-बिजली" बज रहा होता है। अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे है।  
 
 
मलाइका के साथ स्विमिंग पूल में वर्कआउट करते हुए अर्जुन ने किया वीडियो शेयर

अर्जुन ने इससे पहले भी मलाइका के साथ एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में  दोनों स्विमिंग पूल में वर्कआउट कर रहे है जिसमें  वर्कआउट करते-करते मलाइका, बॉय फ्रेंड अर्जुन को हरा देती हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें