शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
‘बधाई दो’ का हुआ ट्रेलर आउट, राजकुमार राव-भूमि पेडनेकर लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
‘बधाई दो’ का हुआ ट्रेलर आउट, राजकुमार राव-भूमि पेडनेकर लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का

‘बधाई दो’ का हुआ ट्रेलर आउट, राजकुमार राव-भूमि पेडनेकर लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का

N
डेस्क रिपोर्टर

बॉलीवुड के अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म ‘बधाई दो’का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं। इस ट्रेलर को देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता है की फिल्म में इन दोनों की केमिस्ट्री धमाका करने वाली है। इसकी झलक आप खुद ट्रेलर में देख सकते है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म समाज के एक बेहद अहम विषय पर दर्शकों को देखने को मिलने वाली है। जंगली पिक्चर्स की इस फिल्म में बड़े पर्दे पर राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर पहली बार एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। 


बधाई दो’ का ट्रेलर हुआ आउट 

बतादें कि हर्षवर्धन कुलकर्णी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ‘बधाई दो’ के ट्रेलर आप देख सकते है कि, भूमि पेडनेकर एक ऐसी लड़की का रोल प्ले कर रही है, जिसे शादी नहीं करना है, पर उसकी मां बोलते हुए नजर आती हैं कि 31 की हो गई है अब कब करेगी शादी इस फिल्म में भूमि एक स्पोर्ट्स कोच के रोल में नजर आने वाली है। इसके बाद राजकुमार अपनी बॉडी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इन सभी के बाद राजकुमार की मुलाकात भूमि से होती है और दोनों की शादी होती है। शादी के बाद फैमिली प्लानिंग के लिए घर वाले दबाव डालते हैं। बस इसी विषय पर अब फिल्म की कहानी आगे बडेगी। इस ट्रेलर से लग रहा है कि फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।

 

 

फिल्म बधाई दो’ में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के साथ साथ शीबा चड्ढा, सीमा पाहवा, लवलीन मिश्रा जैसे एक्टर्स भी रोल करते हुए नजर आएंगे। जंगली पिक्चर्स ने इस ट्रेलर के रिलीज करने कि जानकारी मजेदार अंदाज में दी थी, जिसमे लिखा ‘अतरंगी शादी, सतरंगी सेटिंग की प्यार के महीने में गवाह बनिए’. ‘बधाई दो’ का ट्रेलर आउट हो गया। 11 फरवरी 2022 को आएगी सिनेमाघरों में यह फिल्म 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें