शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
मलाइका अरोड़ा के खिलाफ फिर जारी हुआ जमानती वारंट, सैफ अली खान के मारपीट केस में गवाह हैं अभिनेत्री
08 अप्रैल, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
मलाइका अरोड़ा के खिलाफ फिर जारी हुआ जमानती वारंट, सैफ अली खान के मारपीट केस में गवाह हैं अभिनेत्री

मलाइका अरोड़ा के खिलाफ फिर जारी हुआ जमानती वारंट, सैफ अली खान के मारपीट केस में गवाह हैं अभिनेत्री

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं, क्योंकि एक स्थानीय अदालत ने उनके खिलाफ फिर से जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला 2012 में सैफ अली खान के खिलाफ दर्ज मारपीट केस से जुड़ा है, जिसमें मलाइका मुख्य गवाह के रूप में शामिल हैं।


क्यों जारी हुआ वारंट?

मलाइका को कोर्ट में गवाही देने के लिए हाजिर होना था, लेकिन वे पेश नहीं हुईं, जिसके चलते अदालत ने यह सख्त कदम उठाया। गौरतलब है कि इससे पहले 15 फरवरी को भी उनके खिलाफ पहला वारंट जारी किया गया था। अब इस मामले में अगली सुनवाई 29 अप्रैल को तय की गई है।


क्या है पूरा मामला?

यह मामला 22 फरवरी 2012 का है, जब सैफ अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका और अन्य लोग मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में डिनर के लिए गए थे। वहां पर एनआरआई बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा ने आरोप लगाया कि सैफ और उनके दोस्तों का शोरगुल जब उन्होंने टोका, तो सैफ ने उन पर हमला किया, जिससे उनकी नाक टूट गई।


दोनों पक्षों के दावे

शिकायतकर्ता शर्मा ने आरोप लगाया कि सैफ और उनके दोस्तों ने उनके ससुर के साथ भी मारपीट की।

जबकि सैफ अली खान ने दावा किया कि शर्मा ने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे झगड़ा हुआ।


आगे क्या?

मलाइका की गवाही इस केस में महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है। यदि वह अगली सुनवाई में भी पेश नहीं होती हैं, तो कोर्ट और सख्त रुख अपना सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें