रविवार, 15 मार्च 2026
Logo
Entertainment
भारती-हर्ष ने फैंस को दिखाया अपने बेटे का चेहरा, देखे यह वीडियो
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारती-हर्ष ने फैंस को दिखाया अपने बेटे का चेहरा, देखे यह वीडियो

भारती-हर्ष ने फैंस को दिखाया अपने बेटे का चेहरा, देखे यह वीडियो

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। टेलिविजन की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया इस साल के अप्रैल महीने में पैरेंट बने। भारती और हर्ष ने अपने बेटे लक्ष्य उर्फ ​​गोला का जोरदार स्वागत किया था। अब जब मम्मी भारती और पापा हर्ष का गोला तीन महीने का हो गया है, तब इस कपल ने अपने  सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सामने अपने बेटे की एक झलक दिखाई है।  भारती और हर्ष ने अपने फैंस के साथ एक मनमोहक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे अपने नवजात शिशु लक्ष्य को अपने हाथों में पकड़े हुए और उसे प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। 

बतादें कि, भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर बेटे लक्ष्य उर्फ ​​गोला का चेहरा पूरी दुनिया के सामने दिखाते हुए एक व्लॉग पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में भारती ने गोला के फेस को रिवील करने के बारे में अपनी खुशी को शेयर की है। इसके साथ ही  भारती ने गोला के रूम को भी फैंस के सामने रखा।   खिलौनों से लेकर उसके बेड और झूले तक उन्होंने अपने फैंस को एक एक चीज बताई। हर्ष-भारती  ने गोला के पूरे रूम को ब्लू, व्हाइट और सिल्वर गुब्बारों और फूलों से सजाया है।  

इसके साथ ही भारती और हर्ष ने अपनी खुशी को शेयर कर गोला के लिए प्यारा सा केक भी बनाया। आम के टेस्ट वाले केक पर ‘लक्ष्य’ और ‘3 महीने’ लिखा हुआ नजर आ रहा, क्योंकि भारती और हर्ष का बेटा 3 महीने का हो गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें