मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड और टेलिविजन कि जानी मानी लाफ्टर क्वीन भारती सिंह मां बनने के साथ सुर्खियों में बनी हुई है। जब से वे मां बनी हैं, तब से फैंस उनके बच्चें की एक झलक देखने के लिए बेताब है। भारती शो से रिलेटेड जब भी बाहर जाती है तब मीडिया और सोशल मीडिया पर उनके फैन काफी वक्त से उनसे बेबी की झलक दिखाने की रिक्वेस्ट कर रहे है। जिसके बाद भारती सिंह ने अपने फैंस की ये ख्वाहिश भी पूरी की। उन्होंने अपने नन्हे बच्चे की झलक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।
भारती सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने बेटे संग एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वे बेटे को अपने सीने से लगाए हुए नजर आ रही है। फोटो देखकर यूजर्स लगातार कॉमेंट कर रहे है। इस फोटो को देख कर आप साफ देख सकते है कि भारती के चेहरे पर कितना सुकून है, जो सुकून एक मां को अपने बच्चे को अपनी गोद में लेने के बाद होता है।
बतादें कि भारती ने इस फोटो में अपने नन्ने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है, पर ये फोटो शेयर कर उन्होंने अपने फैंस की ख्वाहिश पूरी कर दी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

