N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कृति सेनन और वरुण धवन अपनी आने वाली अगली फिल्म "भेड़िया" से धमाका मचाने के लिए पूरी तैयार हैं। फिल्म के मेकर्स ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 25 नवंबर को "भेड़िया" का फर्स्ट लुक रिलीज किया जाएगा। तो आज फिल्म के टाइटल पोस्टर सामने जा दिया है। बतादें कि, यह एक मोशन पोस्टर है। वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का टाइटल पोस्टर शेयर किया है जिसमे उन्होंने लिखा,‘कल होगी भेड़िया से आपकी पहली मुलाकात… मूवी का फर्स्ट लुक आउट #BhediyaTomorrow’ वरुण धवन के पोस्ट करते ही उनके फैंस ने कॉमेंट्स करना शुरू करदिया है।
VFX पर कामभेड़िया 🐺
— VarunDhawan (@Varun_dvn) November 24, 2021
Kal hogi #Bhediya se pehli mulaqat!
First look out tomorrow. #BhediyaTomorrow pic.twitter.com/LMKxQ5uyY9
कृति सेनन ने भी एक ऐसा ही पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। "भेड़िया" मूवी में पहली बार वरुण धवन और कृति सेनन एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। यह फ़िल्म एक हिंदी हॉरर कॉमेडी है। इसकी शूटिंग अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में की गई है। मूवी अप्रैल 2022 में रिलीज होने वाली थी पर अब मूवी को कुछ समय के लिए पोस्टपोंड कर दिया हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट कि माने तो मेकर्स का अभी मूवी के VFX पर काम चल रहा हैं। मेकर्स का मानना है कि दर्शक इस मूवी के जरिए एक नई दुनिया को देखें।
फिलहाल फिल्म पोस्ट प्रोड्क्शन स्टेज पर है। इस फिल्म का VFX मूविंग पिक्चर कंपनी कर रही है। अपको बतादें कि, इससे पहले इस कंपनी ने ‘हैरी पॉटर’, ‘द लायन किंग’, ‘1917’, ‘द जंगल बुक’ और ‘जस्टिस लीग’ जैसी फिल्मों में पर काम किया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

