N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के जाने माने ऐक्टर कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2007 में आई अक्षय कुमार की ‘भूल भुलैया’ को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था, जिसने सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर दर्शांकों के दिल में एक खास जगह बनाई थी। फिल्म ‘भूल भुलैया’ के पूरे 15 साल बाद एक बार फिर फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया है। इस बार इस फिल्म में अक्षय की जगह कार्तिक नजर आएंगे।
इसके साथ ही निर्देशन की कमान अनीज बज्मी ने संभाली है। बतादें कि अनीज बज्मी बीते कुछ समय में लगातार ‘पागलपंति’, ‘मुबारकां’जैसी फ्लॉप कॉमेडी फिल्में दे रहे है। अब बात ये आती है कि क्या इस बार वो अपनी इस हॉरर-कॉमेडी से इंसाफ कर पाए हैं।
फिल्म कि कहानी की बात करें तो, फिल्म शुरूआत मंजुलिका के भूत को तांत्रिक की मदद से कमरे में बंद करने से ठीक पहले की तरह ही। जिसके बाद से सीधे कहानी 18 साल के बाद पहुंच जाती है। जहां रूहान रंधावा यानी कार्तिक आर्यन एक फेमस बिजनेस टाइकून के बेटे है। वो दुनिया घूमकर अपनी जिंदगी को मजे से काट रहे है। फिर उसकी मुलाकात होती है रीत यानी कियारा आडवाणी से। जहां रीत की मदद करने के लिए रूहान पहुंच जाता है राजस्थान के भवानीगढ़ में। यहां पर कार्तिक सबको बोलता है कि वो भूतों से बात कर सकते हैं। जिसके बाद से वो रूहान बन जाता है यानी रूह बाबा। पर दिक्कत तो तब शुरू होती है जब मंजुलिका का भूत कमरे से बाहर निकला आता है। यहां से फिल्म का अलग रुख देखने को मिलेगा जिससे आपको बहुत मज़ा आएगा।
बतादें कि, आज से 15 साल पहले आई फिल्म भूल भुलैया, अक्षय कुमार की एक जबरदस्त फ़िल्मों से एक थी, जिसका जो मैन मैसेज था वो ये कि भूत-प्रेत जेसी कोई चीज नही होती। साथ ही कई बार ऐसी चीजें हमारे मन का वहम बन जाती है जो हमे परेशान करने लगती है और हम निगेटिव होने लगते है। अगर आप पहली वाली ‘भूल भुलैया’ के इस इंप्रैशन के साथ नई वाली ‘भूल भुलैया 2’ देखने जा रहे हैं, तो आपको यह वाला लॉजिक तो नहीं मिलेगा। इस फिल्म में अपको भूत भी दिखेंगे हैं, आत्माएं भी दिखेंगी और कई बार तो वो सामने दीवार पर चलते हुए भी दिखाई देंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

