N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डिस्क। अक्षय कुमार की हिट फिल्म ‘भूल भुलैया का दूसरा पार्ट आने वाला है। इस नए वर्जन में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आएंगे। फिल्म ‘भूल भुलैया 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ हैं। यह फिल्म 2022 के मार्च में रिलीज होने वाली थी, पर अब फिल्म के मेकर्स ने अपने इस फैसले को बदल कर ‘भूल भुलैया 2’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। फिल्म अब मार्च की जगह मई में रिलीज होगी।
ये फिल्म साइकोलॉजिकल कॉमेडी थ्रिलर मूवी है। 25 मार्च 2022 को एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म आरआरआर (RRR) की रिलीज डेट फिक्स होने से कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया हैं। अब यह फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज कि जाएगी।
अक्षय कुमार और विद्या बालन की हिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ का ‘भूल भुलैया 2’ सीक्वल है। विद्या बालन ने इसमें अवनि चतुर्वेदी के किरदार के रूप में नजर आई थी, जिस पर मोंजुलिका नाम की एक रानी की आत्मा का साया रहता है। वहीं अक्षय इस फिल्म में साइकिएट्रिस्ट के किरदार में नजर आए थे।जो अवनि का इलाज कर उसे ठीक करता है।
इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। वहीं, इस फिल्म को आकाश कौशिक और फरहाद सामजी ने लिखी है। भूल-भुलैया 2 का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और मुराद खेतानी ने किया है। कार्तिक आर्यन की भूल-भुलैया 2, अक्षय कुमार और विद्या बालन की हिट फिल्म भूल-भुलैया फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म होने वाली है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

