N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। प्रतीक सहजपाल भले ही बिग बॉस 15 नही जीत पाए हों, पर उन्होंने लाखों लोगों का दिल जरूर जीत लिया है। प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के पहले रनरअप बने, उन्होंने इस शो के जरिए लाखो लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। प्रतीक के फैंस और बॉलिवुड के कई सितारों ने उन्हें असली विनर बताया है। गौहर खान से लेकर बिपाशा बसु तक कई सारे कलाकारों ने प्रतीक के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उनके बारे में लिखा और अपना प्यार जाहिर किया। वहीं अब बॉलीवुड की शान सलमान खान की ओर से भी प्रतीक सहजपाल को एक नायाब तोहफा मिला है, जिसके लिए प्रतीक ने सलमान खान को शुक्रिया कहा है।
प्रतीक सहजपाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर सलमान खान के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रतीक, सलमान खान के साथ खड़े होकर पोज दे रहे हैं। फोटो में भाईजान ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहन रखी है तो वहीं प्रतीक व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे है।
इस फोटो को शेयर करते हुए प्रतीक ने कैप्शन में लिखा,‘आपके प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्यू भाई और इस टी-शर्ट के लिए भी। में उम्मीद करता हूं कि आपको मुझ पर गर्व होगा। हर सपना सच होता हैं, बस विश्वास रखना होता हैं’ इसके बाद प्रतीक ने टाइगर और हार्ट के साथ साथ कुछ इमोजी पोस्ट किए। जिसके बाद लगातार इस फोटोज पर कई सारे सेलेब्स कमेंट कर रहे है और इस मूमेंट को खास बता रहे है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

