शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
बॉलीवुड कि वो हस्तियां जिन्होंने शादी के बाद छोड़ी इंडस्ट्री
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बॉलीवुड कि वो हस्तियां जिन्होंने शादी के बाद छोड़ी इंडस्ट्री

बॉलीवुड कि वो हस्तियां जिन्होंने शादी के बाद छोड़ी इंडस्ट्री

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। घर को सवारने वाली हाउस वाईफ कि बात जब भी सामने आती हैं तब हम सभी को यही लगता हैं यह काम काफी आसान होता हैं, पर ऐसा नहीं हैं। यह काम शायद दुनिया का सबसे कठिन काम होता होगा। घर को संभालना वो भी बिना किसी छुट्टी के, बिना किसी ट्रेनिंग के, सैलरी कि तो कोई उम्मीद ही नहीं होती और इस काम को कोई सहारने तक नहीं आता। कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जो शादी के बाद से अपने सपने, अपनी जॉब सब कुछ छोड़ देती हैं। खासकर ज़्यदातर ऐसा भारत में देखा जाता है।  घर के काम करने के साथ साथ बहार जाकर जॉब करना काफी मुश्किल हो जाता हैं। इसी के चलते कई बॉलीवुड कि एक्ट्रेस हैं जिन्होंने शादी के बाद अपनी ड्रीम जॉब छोड़ दी। उन्होंने अपने करियर कि जगह अपनी फैमिली, बच्चें और अपने लाइफ  पार्टर को चुना।

चाहिए जानते हैं  उन टॉप टेन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से नाता तोड़ कर अपनी फैमिली को चुना    

1-असिन थोट्टूमकल
असिन थोट्टूमकल ने बॉलीवुड कि कई सारी सुपर डुपर फ़िल्में कि हैं। पर साल 2016 में उन्होंने मिक्रोमैक्स के सीईओ राहुल शर्मा से संग शादी रचा ली। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ दिया। बतादें कि असिन ने खिलाडी 786 और बोल बच्चन जैसी सुपर हिट फिल्म में काम किया हैं।

2- सोनाली  बेंद्रे
सोनाली  बेंद्रे उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में आते हैं अपनी पहचान बना ली थी। इसके साथ ही यह उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होनें ने इंडस्ट्री के सभी खान के साथ काम किया हैं। साल  2002 में उन्होंने  गोल्डी बहल के संग शादी रचा ली जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से थोड़ी दुरी बना ली, जिसके बाद से वो अब सिर्फ कुछ ही फिल्मों में  गेस्ट कि तरह नज़र आई।  

3- सायरा बानो
सायरा बानो बॉलीवुड इंडस्ट्री कि सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थी। जब वो 22 साल कि थी तब उन्होंने सन 1966  में अपने सपनों के राजा, दिग्गज अभिनेता दिलीप  कुमार से सदी रचा ली थी। जिसके बाद उन्होंने से तय किया वो शादी के बाद काम नहीं करेंगी।  

4- मन्दाकिनी
90वें के दशक में अपनी खूबसूरती से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली अभिनेत्री मन्दाकिनी, अपने समय में लाइमलाइट में रहने वाली अभिनेत्री थी। सन  1990 में उन्होंने बुद्धिस्ट मोंक के संग शादी रचा ली थी। जिसके बाद वह मुंबई में अपनी फैमिली के साथ रह कर योगा क्लासेस चलाने लगी  

5-बबिता
बबिता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिर्फ 19 ही फिल्मे कि, पर इनमें में से एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई। वह महज 23 साल कि थी जब उन्होंने रणधीर कपूर के संग शादी करली। कुछ सालो के बाद दोनों अलग भी हुए पर फिर अपनी बेटी करिश्मा और करीना के बारे में सोच कर दोनों फिर साथ हो गए।  

6- मीनाक्षी शेषाद्रि
 मीनाक्षी शेषाद्रि  ने 80सी के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम किया। जिसके बाद उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकर  हरीश म्य्सोरे से शादी करली और अपनी फैमिली के साथ यूएसए में शिफ्ट हो गई। जहाँ वे अपने बच्चों को इंडियन कल्चर और डांस सिखाने लगी।  

7- भाग्यश्री
मैंने प्यार किया में आप भाग्यश्री कि मासूमियत और उनकी खूबसूरती को कभी नहीं  भुला सकते। उन्होंने महज 19 साल कि उम्र में अभिनेता हिमालय से शादी कर ली थी। उन्होंने कहां था कि, उन्होंने अपना करियर अपनी ज़िंदगी के सबसे इम्पोर्टेन्ट पर्सन के लिए कुर्वान कर दिया।

8-नम्रता  शिरोडकर
 नम्रता शिरोडकर ने 90वें के दशक में लोगों को अपनी खूबसूरती से दीवाना बना दिया था। उन्होंने बॉलीवुड कि कई सारी सुपर डुपर फ़िल्में कि हैं जिनमें से  'वास्तव', ब्राइड, प्रेज्यूडिस एक हैं। उन्होंने साल 2005  में अभिनेता महेश बाबू से शादी करली।  बतादें कि उन्होंने से सन 1993  में मिस इंडिया का ख़िताब अपने नाम किया था।  

9- अमृता अरोरा
अमृता  का बॉलीवुड में करियर इतना खास नहीं रहा पर उन्होंने अपनी खूबसूरती से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। उन्होंने साल 2009 में एक बिजनेसमैन से शादी करली और अब वो दो बच्चों कि माँ हैं।  

10-ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ट्विंकल खन्ना ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने शादी से बाद इंडस्ट्री को छोड़ दिया साल 2001 में उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार से शादी करली थी अब वह  इंटीरियर  डिज़ाइनर का काम करती हैं

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें